ऑस्कर 2022 समारोह में सुपरस्टार अभिनेता विल स्मिथ के थप्पड़ कांड को शायद ही भुलाया जा सके।

यह मामला उन दिनों काफी चर्चा में रहा था।

ऑस्कर 2022 में एक्टर विल स्मिथ ने अवॉर्ड को होस्ट करने वाले क्रिस रॉक  को थप्पड़ जड़ दिया था। 

जिसे देखकर सभी हैरान रह गए थे। 

हालांकि इस घटना के बाद विल स्मिथ माफी मांग ली थी।

लेकिन, अब क्रिस ने अगले साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स को होस्ट करने से मना कर दिया है।

जिससे हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?

लेकिन सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह विल स्मिथ का थप्पड़ है। 

यह भी दावा किया गया है कि वह सुपर बॉल के विज्ञापन में भी शामिल नहीं होंगे।