लाल किले के बारे मजेदार रोचक तथ्य (Interesting Facts about Red Fort)

Interesting Facts about Red Fort in Hindi

मुगल साम्राज्य ने दिल्ली सल्तनत को लगभग 200 वर्षों से भी ज्यादा तक संभाला है। यह बात पांचवें मुग़ल शासक शाहजहाँ की है, जिसने हिंदुस्तान को बहुत से नायाब तोफे दिए है।

आज हम जिसकी बात करने जा रहे है वो है ‘दिल्ली का लाल किला’ जिसे अंग्रजी भाषा में (Red Fort) कहते है। यह किला अपनी शान-शोहरत के लिए हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रख्यात है।

इस किले को Lal Kila इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह किला लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है, जो देखने में बहुत ही आकर्षक और सुंदर दिखता है।

यह किला पुरानी दिल्ली के मध्य में स्थित है। जहां हर साल लगभग 3.1 मिलियन लोग किले को देखने आते हैं। उस समय दिल्ली को शाहजहांनाबाद के नाम से जाना जाता था।

इस बेशकीमती इमारत में वास्तुकला का नमूना देखने को मिलता है, यहाँ की दीवारें, बगीचे, गुंबद सब कुछ बहुत सोच समझकर तैयार किये गए है।

इसलिए  आज हम इस बेशकीमती इमारत के दिलचस्प और मजेदार रोचक तथ्य लेकर आए हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

तो आइये जानते है दिल्ली के लाल किले के मजेदार रोचक तथ्य (Interesting Facts about Red Fort in Hindi) 

लाल किले के बारे में रोचक तथ्य (Amazing Facts about Red Fort in Hindi)

  1. क्या आप जानते हैं कि लाल किले (Red Fort) को पहले “किला-ए-मुबारक” के नाम से जाना जाता था।
  2.  इस बेशकीमती इमारत को बनाने और तैयार करने में  तक़रीबन 10 साल का समय  लगा था।
  3. इस इमारत को बनाने में लगभग 1 करोड़ रुपये लगे, जो उस समय बहुत बड़ा खर्च था।
  4. लाल किले के दो प्रमुख द्वार हैं, जिनमें से एक का नाम लाहौरी गेट और दूसरे द्वार का नाम दिल्ली दरवाजा है।
  5. लाल किला को शाहजहाँ ने आगरा के बजाय दिल्ली को अपनी राजधानी बनाने के बाद बनवाया था।
  6. लाल किले को 2007 में यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है।
  7. क्या आप जानते हैं कि 1857 की क्रांति के बाद, ब्रिटिश सरकार ने लाल किले को अपना मुख्यालय बनाया था?
  8. क्योंकि 1857 के क्रांतिकारियों ने सबसे पहले लाल किले को कब्जा लिया था। लेकिन बाद में अंग्रेजों ने इसे वापस ले लिया था।
  9. क्या आप जानते हैं कि भारत का बहुत प्रसिद्ध और अमूल्य कोहिनूर हीरा मुगल साम्राज्य के सिंहासन का एक हिस्सा था।
  10.  इमारत को ऊंचाई से देखने पर यह अष्टकोणीय के रूप में दिखाई देता है।
  11. उस समय के प्रसिद्ध वास्तुकार, उस्ताद अहमद और उस्ताद हामिद इस मूल्यवान इमारत के निर्माण में थे। जिन्होंने इस इमारत को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
  12. क्या आप जानते हैं कि लाल किला यमुना नदी के तट पर बना है। इसे घेरने वाली खाई यमुना के पानी से भरी हुई है।
  13. इस किले पर 1783 में सिखों ने हमला किया था, ताकि इसे मुगलों से मुक्त किया जा सके। जिसमें पहला नाम सिहरा सरदार बघेल सिंह का था।
  14. लाल किले की दीवारों की ऊंचाई 23 मीटर है। यमुना नदी के किनारे से ऊंचाई 18 मीटर और शहरों की ओर 33 मीटर है।
  15. क्या आप जानते हैं कि 1739 में, दिल्ली में हिंदुओं का नरसंहार हुआ था, जिसमें नादिरशाह ने हमला किया था। इसके साथ ही इसने लाल किले को नष्ट कर दिया था।
  16. क्या आप जानते हैं कि अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के बेटों को इसी किले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिससे कि मुगल साम्राज्य का अंत हो गया।
See also  दिमाग हिला देने वाले 101 रोचक तथ्य

और पढ़ें :- ताजमहल के बारे कुछ मजेदार रोचक तथ्य।

लाल किला के बारे में जानकारी (Information about Red Fort in Hindi )

Amazing Facts About Lal Kila in Hndi

Lal Kile का निर्माण 13 मई 1638 को मुसलमानों के पावन दिन मुहरम को शुरू हुआ था। इसके निर्माण की कल्पना सम्राट शाहजहाँ ने राजधानी आगरा से दिल्ली में बदलने का फैसला किया था।

ऐसा कहा जाता है कि बादशाह को लाल और सफेद रंग बहुत पसंद था। इसलिए उन्होंने ताजमहल में सफेद संगमरमर और लाल किले में बलुआ पत्थर का चुनाव किया था। 

ये सभी मूल्यवान इमारतें, चाहे ताज महल हो या लाल किला, सभी में सबसे बड़ा योगदान वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी का था । जिन्होंने अपनी कला से ताजमहल और लाल किले को डिजाइन किया।

ताजमहल की तरह ही लाल किला युमना नदी के तट पर बनाया गया है। इसे घेरने वाली खाई में युमना नदी का पानी जाता है। सम्राट शाहजहाँ का सपना था कि यह किला लाहौर और आगरा के किलों से बड़ा हो।

ताजमहल की तरह ही लाल किला युमना नदी के तट पर बनाया गया है। इसे घेरने वाली खाई में युमना नदी का पानी जाता है। सम्राट शाहजहाँ का सपना था कि यह किला लाहौर और आगरा के किलों से बड़ा हो।

हिन्दुओ के अनुसार लाल किले के बारे में (Hindus about the Red Fort in Hindi)

  • हिंदू के अनुसार, यह कहा जाता है कि लाल किला शाहजहाँ द्वारा नहीं बल्कि पृथ्वीराज चौहान के नाना द्वारा बनवाया गया था।
  • सूत्रों के अनुसार, यह पाया गया है कि शाहजहाँ ने लाल किले में कुछ बदलाव करने और बाग़-बगीचे लगाने के बाद इसे अपना घोषित कर लिया था।
  • हिंदुओं का यह भी कहना है कि लाल किले के मुख्य द्वार में हाथियों के शिलालेख हैं,  जो हिन्दू राजपूत हाथियों के प्रति अपने प्रेम के लिए प्रसिद्ध थे।
  • और इस्लाम धर्म के अनुसार किसी भी प्रकार की मूर्ति का वे सख्त विरोध करते थे। क्योंकि Lal Quile में शिलालेख या अभिलेख नहीं मिले है।
See also  कुतुब मीनार के बारे मजेदार रोचक तथ्य (Interesting Facts about Qutub Minar)

निष्कर्ष (Conclusion)

भारत का लाल किला जिसे अंग्रेजी भाषा में Red Fort भी कहा जाता है। यह किला 1648 में बनाया गया था। इसके निर्माण का श्रेय केवल शाहजहाँ को जाता है, जिन्होंने धरोहर भवनों का निर्माण किया था।

और भी मजेदार रोचक तथ्य पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें।

अगर आपको हमारा लेख अच्छा लगा हो तो हमें कमेंट के जरिए जरूर बताइए।

और पढ़ें :- रोचक तथ्य की श्रेणी के बारे में।

Neerfit ही NeerFit.com के लेखक और सह-संस्थापक हैं। उन्होंने रोहतक (एचआर) से कला स्नातक में स्नातक भी पूरा किया है। वह स्वास्थ्य, फिटनेस,  और bollywood movies के प्रति जुनूनी है।

Leave a Comment