Height Kaise Badhaye

हैलो दर्शकों, आप जानना चाहते हैं कि Height Kaise Badhaye (How to Increase Height) – तेजी से और आसानी से |

Height kaise Badhaye-ऊंचाई बढ़ाने के तरीके जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें ।

कई कारक ऐसे हैं जो आपकी ऊंचाई बढ़ाने में योगदान देते हैं। माना जाता है कि आनुवंशिक कारक आपकी ऊँचाई बढ़ाने में 60 से 80 प्रतिशत योगदान देता है | शेष प्रतिशत आमतौर पर कुछ पर्यावरणीय कारक जैसे पोषण और व्यायाम |

ज्यादातर बच्चे युवावस्था के बीच लगभग 2 इंच लंबा हो जाते हैं। यौवन के हिट होने तक आप 4 इंच प्रति वर्ष की गति से विकसित हो सकते है ।

ऊँचाई न बढ़ने के कारण-(Causes of not increasing height)

  • आनुवंशिकी
  • जेंडर (Gender)
  • कुछ चिकित्सकीय स्थितियां
  • पोषण
  • व्यायाम
  • आनुवंशिकी (Genetics) – आनुवंशिकी का मतलब होता है की यदि किसी बच्चे के माता-पिता लंबे हैं, तो यह अधिक संभावना रहती है कि वह बच्चा भी लंबा होगा | लेकिन, यदि किसी बच्चे के माता-पिता छोटे हैं, तो यह  अधिक संभावना रहती है कि वह बच्चा भी छोटा होगा।
  •  जेंडर (Gender) – जेंडर एक जीव विज्ञान कारक है जो किसी मनुष्य की ऊंचाई निर्धारित करने में भूमिका निभाता है। जैसे की आपने देखा होगा की लड़को की तुलना में लड़कियों की ऊंचाई कम होती है|
  • कुछ चिकित्सकीय स्थितियां – कुछ चिकित्सा स्थितियां भी एक बच्चे की ऊंचाई निर्धारित करने में भूमिका निभा सकती हैं। ये medical conditions बचपन में बच्चो के हाइट बढ़ने के तरीके को बदल सकती हैं जैसे – बौनापन, बीमारिया, कैंसर , उत्पीड़न इत्यादि |
  • पोषण  –  खान-पान के द्वारा भी किसी बच्चे की ऊंचाई भी प्रभावित हो सकती है। अच्छा पोषण जिसमें विटामिन और खनिज जैसे तत्व शामिल हैं, लोगों की हाइट बढ़ाने में मदद करता है। इसके आलावा, जिन व्यक्तियों को उचित  Nutrition  नहीं मिल पता है तो वे अधिक लम्बे नहीं हो सकते है |
See also  Symptoms Of slip disc in hindi : स्लिप डिस्क की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलु उपाय

यदि आप पूरे दिन में संतुलित आहार नहीं खाते हैं या आप पूरे दिन के लिए आहार योजना के बारे में नहीं जानते हैं, तो आप हमारे Weight Gain Diet Plan के लेख को पढ़ सकते हैं और पूरे दिन के लिए आहार योजना जान सकते हैं।

  • व्यायाम – बच्चों के द्वारा व्यायाम न किया जाना |
    व्यायाम भी बच्चो के लिए ऊंचाई और विकास करने में एक अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि जब लोगो के द्वारा व्यायाम किया जाता हैं तो बॉडी में ग्रोथ हार्मोन्स release होता है ,जब यह हार्मोन release होता है, तो यह किसी बच्चे की ऊंचाई और विकास को बढ़ावा देता है |

और पढ़ें :- 15 Saal Ke Baccho ki Height Kaise Badhaye – बच्चो की हाइट कैसे बढ़ाये

Height kaise badhaye – हाइट कैसे बढ़ाए ?

—Height Kaise Badhaye in hindi—

हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं जो आप किशोरावस्था में करके अपनी ऊंचाई को बढ़ा सकते है जैसे-

  1. संतुलित आहार
  2. एक्सरसाइज
  3. योग
  4. अच्छी नींद
  5. अच्छी मुद्रा का अभ्यास करना

1 – हाइट  बढ़ाने के लिए संतुलित आहार की भूमिका 

आपके लिए यह इम्पोर्टेन्ट हो जाता है की अपनी किशोरावस्था की आयु में आप सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त करें ।

पोषक तत्व से हमारा तात्पर्य है :-

  • फल
  • सब्जियां
  • साबुत अनाज
  • प्रोटीन
  • फैट्स
  • डेरी प्रोडक्ट्स – दूध , दही, चीज़ ,पनीर इत्यादि |

इसके अलावा विटामिन डी भी आपकी हड्डियों के लिए अच्छा रहता है। विटामिन डी के सामान्य स्रोतों में आता है –  टूना,  दूध और अंडे |

आपको ऐसे खाने से बचना चाहिए या फिर कम करना चाहिए:

  • चीनी
  • ट्रांस वसा
  • संतृप्त वसा
See also  ब्रेस्ट में दर्द के घरेलू उपाय - Home Remedies, Causes & Symptoms for Breast Pain in Hindi

2 – तेजी से और आसानी से हाइट  बढ़ाने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज  –

हाइट बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते है तो यह आपकी हाइट निश्चित रूप से बढ़ जाएगी |

इन एक्सरसाइज को फॉलो कर सकते है जैसे –

  • स्प्रिंट लगाये या लम्बी दौड़े
  • स्ट्रेचिंग करे
  • रोजाना एक्सरसाइज के बाद कुछ देर लटके
  • रस्सी कूदे

3 – ऊँचाई बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ योग-

हाइट बढ़ाने के लिए योग का सहारा लें। योग के माध्यम से, आपकी मांसपेशियों को मजबूत किया जाता है और आपके शरीर की मुद्रा को सही किया जाता है। यह आपको लंबा खड़ा होने में मदद करेगा।

Height badhane के लिए  कुछ लोकप्रिय आसन –

  • माउंटेन पोज़
  • कोबरा पोज़
  • बेबी पोज़
  • वारियर सेकंड पोज़

आप अपने घर , जिम या मैदान में योग का अभ्यास कर सकते हैं। यदि आपको पता नहीं है की योग की शुरुआत  कैसे करें, तो आप YouTube पर जाकर योग के टुटोरिअल्स देख सकते है |

Height kaise badhaye ​

4 – हाइट बढ़ाने के लिए 8 घंटे की नींद का प्रभाव – 

कभी-कभी रात को नींद नहीं आने से आपकी ऊंचाई पर प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन अगर किशोरावस्था के दौरान आप नियमित रूप से नींद की मात्रा को पूरा नहीं कर सकते है तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है |

यह बताया गया है कि:

  • 3 महीने तक के शिशुओं को हर दिन 14-17 घंटे की नींद मिलनी चाहिए |
  • 3-11 महीने के शिशुओं को 12-17  घंटे की नींद मिलनी चाहिए |
  • 1-2 साल के बच्चों को 11-14  घंटे की नींद मिलनी चाहिए |
  • 3-5 साल की उम्र के  बच्चों को 10-13  घंटे की नींद मिलनी चाहिए |
  • 6-13 वर्ष के बच्चों को नौ से 11  घंटे की नींद मिलनी चाहिए |
  • 14-17 वर्ष की आयु के किशोरों को आठ से 10  घंटे की नींद मिलनी चाहिए |
  • 18-64 उम्र के वयस्कों को सात से नौ  घंटे की नींद मिलनी चाहिए |
See also  Banyan Tree In Hindi - बरगद के पेड़ के 8 अद्भुत फायदे और नुकसान (Bargad Ka Ped)

5 – तेजी से हाइट बढ़ाने में आसन की भूमिका

न केवल अच्छी मुद्रा में खड़े होने से और अच्छी मुद्रा में बैठने से लोग लम्बे दिखते हैं, बल्कि यह सिर के दर्द और पीठ के दर्द को रोकने में भी मदद करता है

अच्छी मुद्रा में खड़े होने और अच्छी मुद्रा में  बैठने के लिए, एक व्यक्ति को इन स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए |

  • कंधो को पीछे रखें |
  • पेट को खींचे और  रीढ़ की हड्डी को सीधा रखे |
  • सिर को शरीर की लाइन में रखें |
  • बाजुओं को स्वाभाविक रूप से लटकने दें |

Neerfit ही NeerFit.com के लेखक और सह-संस्थापक हैं। उन्होंने रोहतक (एचआर) से कला स्नातक में स्नातक भी पूरा किया है। वह स्वास्थ्य, फिटनेस,  और bollywood movies के प्रति जुनूनी है।

Leave a Comment