Arjun Kapoor and Bhumi Pednekar : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। भूमि फिल्मों में सक्रिय होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उतनी ही सक्रिय रहती हैं। जहां वह अक्सर अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आते है। इसी बीच भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों के साथ भूमि ने अर्जुन कपूर के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। उनकी ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गए हैं। इस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इन वीडियो और तस्वीरों की सच्चाई –
Arjun-Bhumi : मलाइका से ब्रेकअप कर भूमि के साथ मस्ती कर रहे है अर्जुन
बॉलीवुड के दोनों स्टार्स की लंबी फैन फॉलोइंग है और फैंस उनके बारे में जानना पसंद करते हैं और उनसे छोटी-छोटी बातों के बारे में भी जानना चाहते हैं. कभी कुछ सेलेब्स अपनी नई फिल्मों की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से देते हैं तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे करते हैं। इसी तरह भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जिसे देखकर फैंस ने अंदाजा लगा लिया है कि अर्जुन मलाइका को भूलकर भूमि पेडनेकर के साथ मस्ती कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन वायरल तस्वीरों के पीछे का सच!

दरअसल, अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर इन दिनों ग्लासगो में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं से दोनों स्टार्स लगातार पल-पल की जानकारी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. अर्जुन और भूमि शूटिंग के अलावा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता रहे हैं और खूब मस्ती भी कर रहे हैं।
इन दोनों सेलेब्स की तस्वीरों को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अर्जुन ने मलाइका से ब्रेकअप कर लिया है और भूमि पेडनेकर को डेट कर रहें हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। दोनों ग्लासगो में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग कर रहे हैं जहां वे पल-पल की जानकारी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।
और पढ़ें : फिल्म Liger में बोलकर डायलॉग, अब ट्रोल हो रही हैं अनन्या पांडे

Neerfit ही NeerFit.com के लेखक और सह-संस्थापक हैं। उन्होंने रोहतक (एचआर) से कला स्नातक में स्नातक भी पूरा किया है। वह स्वास्थ्य, फिटनेस, और bollywood movies के प्रति जुनूनी है।