परिवार को लव मैरिज करने के लिए कैसे मनाएं – 7 Mind Blowing Love Marriage Tips in Hindi

Love Marriage Ke Liye Family Ko Kaise Manay : दोस्तों, हर कोई जानता है कि भारत में लव मैरिज करना कितना मुश्किल है। आप जैसे-तैसे लव मैरिज के बारे में सोचते है, सोचने से पहले परिवार बीच में आ जाता है। आपको लगता है कि क्या लव मैरिज ठीक है, क्या परिवार वाले इसे सही ठहराएंगे। जैसे – कुछ सवाल मन में उठते है।

अगर आपके परिवार में ऐसे लोग हैं जो लव मैरिज को गलत ठहराते है तो आप जो भी करें, उन्हें मनाना मुश्किल है। लेकिन नामुमकिन नहीं है।

इसीलिए आज हम परिवार को मनाने के लिए “LOVE MARRIAGE KI 7 MIND BLOWING LOVE TIPS” लेकर आये है, जिन्हे अपनाने से आपके घर वाले लव मैरिज के लिए मान जायेंगे।

लव मैरिज – Love Marriage Tips in Hindi

 Love Marriage Tips In Hindi

आपका दिल एक लड़के/लड़की पर आ गया है, और आपको लगता है कि आपका परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं होगा। लेकिन डरने की कोई बात नहीं है। क्योंकि दोस्तों मैंने यहां परिवार से लव मैरिज करने के 7 माइंड ब्लोइंग टिप्स बताए हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आपको 99 फीसदी सफलता मिलेगी।

परिवार को लव मैरिज करने के लिए कैसे मनाएं –

  • सही समय और माहौल चुनिए  
  • अपने भाई-बहनो को पटायें
  • सामान्य तरीके से माता-पिता को समझाएं
  • सक्सेस लव मैरिज कपल का उदाहरण दें
  • लड़का/लड़की के माता-पिता का परिचय कराएं
  • ऐसे लोगों को माता-पिता से दूर रखें को लव मैरिज के खिलाफ हो
  • माता-पिता को यह समझने दें 
See also  6+ Ways to Choose The Best Life Partner In Hindi – अच्छा लाइफ पार्टनर कैसे चुनें

सही समय और माहौल चुनिए 

देखिए, अगर आप अपने परिवार को अपने लव मैरिज के बारे में बताना चाहते हैं, तो आपको समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि अगर आप घर का माहौल देखे बिना बात करेंगे तो आपका प्लान खराब हो सकता है। इसलिए सही समय और सही  माहौल का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि सही समय पर सही डिसिशन लेना आपके मोके को सवार सकता है।

सही समय और सही माहौल का चुनाव इस प्रकार कीजिये कि जब आपकी पूरी फॅमिली खुश हो, माहौल पॉजिटिव हो, हर तरफ हंसी-ठहाके की आवाज आये तो बस समझ लीजिये की अब आपका टाइम आ गया है।

अपने भाई-बहनो को पटायें

अपने भाई-बहनो को पटायें। उन्हें बताएं की आप लव मैरिज करना चाहते है। अगर आपके भाई-बहन लव मैरिज  के लिए राजी हुए तो समझ लीजिये की आपके माता-पिता भी राजी हुए।

क्योंकि अगर आपके भाई-बहन सहमत हैं तो वे आपके माता-पिता को लव मैरिज के लिए मना सकते हैं। यदि वे सहमत नहीं हैं, तो आपकी योजना शुरू होने से पहले ही खत्म हो सकती है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अपने माता-पिता से पहले अपने भाई-बहनों को राजी करें।

सामान्य तरीके से माता-पिता को समझाएं

अपने माता-पिता को समझाएं कि आप अपने साथी से क्यों प्यार करते हैं, आपके साथी के बारे में क्या विशेषता है। उन्हें बताएं कि आपको उनकी कौन सी खासियत  पसंद हैं और आपको उनसे प्यार किस वजह से हुआ।

लेकिन इन सब में आपका समझाने का तरीका बहुत मायने रखता है। क्योंकि उनको ऐसा न लगे की आप प्यार में पूरी तरह से पागल हो चुके है। आपके समझाने का तरीका बिल्कुल सामान्य होना चाहिए। एक समझदार इंसान की तरह बात करें और उन्हें सामान्य तरीके से समझाने की कोशिश करें।

See also  Ladkiyon Ko Kaise Ladke Pasand Aate Hai – जानें ये 8+ खूबियां जो लड़कियों को आती है पसंद

सक्सेस लव मैरिज कपल का उदाहरण दें

आप अपनी फैमली को किसी “Success Love Marriage” कपल का उदाहरण दें।  उन्हें बताएं कि वे कपल अपनी जिंदगी में खुश है। उनके जीवन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है। वे खुशहाल अपना जीवन व्यतीत कर रहें है।

साथ ही उन्हें लव मैरिज के फायदे भी बताएं, अपनी बात साबित करने की कोशिश करें। लेकिन बात करने का अंदाज, समझाने का तरीका और बात करने का लहजा बिल्कुल नॉर्मल रखें।

लड़का/लड़की के माता-पिता का परिचय कराएं

देखिए, अगर आप एक सफल लव मैरिज कपल के रूप में जीवन जीना चाहते हैं, तो लड़के/लड़की के माता-पिता को आपस में मिलवाएं। क्योंकि यह एक सफल लव मैरिज जोड़े की मूल विधि है।

अगर दोनों परिवार एक होना चाहते हैं, तो शादी से पहले दोनों परिवारों की मुलाकात करवाएं। लेकिन ध्यान रहे कि पहले अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाएं और फिर उनके माता-पिता को।

ऐसे लोगों को माता-पिता से दूर रखें

अपने माता-पिता को हमेशा ऐसे लोगो से दूर रखें जो लव मैरिज करने के खिलाफ हो। ऐसे लोग आपकी प्लानिंग का सत्यानाश करने के लिए तैयार रहते है। और आपकी घरस्ती को शुरू होने से पहले उजाड़ सकतें है।

ये व्यक्ति वे लोग होते है जो खुद love-Life में फ़ैल हुए या उनके बच्चे इसमें फ़ैल हुए। ये लोग भला सच्चे प्यार का क्या उदाहरण दे। ऐसे लोगो से अपने माता-पिता को बचाये और उन्हें ऐसा करने से रोके।

माता-पिता को यह समझने दें 

इस बात का हमेशा ख्याल रखें की लव मैरिज के लिए अपने माता-पिता पर दबाव न डालें। और उनको इस बात का एहसास न कराएं की यदि ये शादी नहीं होगी तो आप घर से भाग जाएँ या आत्महत्या कर लें।

See also  वेलेंटाइन डे कैसे मनाएं? – Valentines Day Manane ke 10 trick – इम्प्रेस करें अपने पार्टनर को

थोड़ा समय उनको भी दे। ये बातें उनके लिए थोड़ी संवेदनशील हो सकती है।  इसीलिए उनको समझने का समय दे। इसकी बजाएं अगर आप उनपर दबाव डालेंगे तो आपकी शादी कहीं और हो जाएगी और आपको पता भी नहीं चलेगा।

निष्कर्ष

दोस्तों, आप अपने माता-पिता को ओरो से ज्यादा जानते है। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें कि लव मैरिज के बारे में अपने माता-पिता को बताने से पहले जान लें कि यह उनके लिए सही रहेगा या नहीं।

क्योकि बहुत से माता-पिता पुराने ख्यालात के होते है और वे  इसके सख्त खिलाफ होतें है। इसीलिए अपने माता-पिता को जाने और ऊपर दिए गए बातो पर विशेष ध्यान दे। अगर आपको अपने माता-पिता पर संदेह है, तो इसका एक ही इलाज है और वह है घर से भाग जाना। मैं इसके खिलाफ हूं। क्योंकि आपकी यह खुद की जिंदगी है और आप इसे मुझसे बेहतर समझते हैं।

तो दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट, शेयर करके जरूर बताएं।

और पढ़ें : अच्छा लाइफ पार्टनर कैसे चुने – Choose the Best Life Partner

Neerfit ही NeerFit.com के लेखक और सह-संस्थापक हैं। उन्होंने रोहतक (एचआर) से कला स्नातक में स्नातक भी पूरा किया है। वह स्वास्थ्य, फिटनेस,  और bollywood movies के प्रति जुनूनी है।

Leave a Comment