चेहरे पर चमक लाने के अचूक उपाय

चेहरा हमारे व्यक्तित्व का आईना होता है। यही वजह है कि हर इंसान को चेहरे की चमक और खूबसूरती बहुत मायने रखती है। चाहे स्त्री हो या पुरुष हर कोई स्किन को ग्लोइंग कैसे बनाए इसके लिए उपाय ढूंढता रहता है। ग्लोइंग स्किन के उपाय की बात करें तो बाजार में चेहरे की चमक बढ़ाने के उपाय के तौर पर कई तरह के कसमेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट मौजूद हैं। इनमें मौजूद केमिकल त्वचा पर निखार तो ला सकता है। लेकिन के साइड इफेक्ट से चेहरे की रंगत बिगड़ सकती है। आखिर कौन खूबसूरत नहीं दिखना चाहता । कहते है। कि खूबसूरती मन से होती है। तन से नहीं , फिर भी खूबसूरत दिखना हर किसी की इच्छा होती है। पुरुष और महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए महंगे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको अपने आर्टिकल में यह बताने की पूरी कोशिश करेंगे कि अपने चेहरे पर ग्लोइंग स्किन को कैसे लाएं और इसके लिए क्या क्या उपाय करें।

ग्लोइंग स्किन के लिए ब्यूटी टिप्स

हम आपको ग्लोइंग स्किन के लिए कुछ ब्यूटी टिप्स बता रहे हैं। जिनका आप इस्तेमाल कर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं।

मसूर की दाल : आप सोच रहे होंगे कि मसूर की दाल का भला चेहरे से क्या ताल्लुक हो सकता है। इसका इस्तेमाल तो हम आमतौर पर खाने के लिए करते हैं। यह हमारे चेहरे पर कैसे निखार ला सकता हैं। तो आपको बता दें मसूर की दाल चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत ही अधिक लाभदायक है। मसूर की दाल को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और फिर उसे सहित के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं 1 घंटे के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें ऐसा आप कई दिन करें इसके बाद देखेंगे आपका चेहरा निखर जाएगा।

निंबू: गोरी रंगत और चमकती स्किन के लिए नींबू को काफी अच्छा माना गया है। बाद देखेंगे आपकी स्किन को ग्लो करने लगेगी और चेहरा आकर्षक दिखने लगेगा।

नीम के पत्ते: नीम का उपयोग ना सिर्फ फोड़े फुंसियों को ठीक करने के लिए होता है। बल्कि चमकती त्वचा के लिए भी बहुत कारगर है। इसके लिए आप नीम के पत्तों को पीसकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं जब वह चेहरा पूरी तरह सुख ना जाए यानी पपड़ी ना जम जाए। इसके बाद आप साफ पानी से उसको धो लें। इसके बाद किसी प्रकार की क्रीम या पाउडर का इस्तेमाल ना करें। आप देखेंगे आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।

See also  Skin Shine Cream Uses in Hindi : स्किनशाइन क्रीम के फायदे, नुकसान, खुराक और सावधानियां

टमाटर: टमाटर खाने के साथ आपके चेहरे को ग्लो दे दे तो क्या कहना। इसके लिए आपको दो से तीन टमाटर को अच्छी तरह मिक्स कर लेना है। उसके बाद चीनी या शहद में इससे टमाटर को मिक्स कर लें और चेहरे पर लगाएं आधे घंटे बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिन बाद ऐसा करने पर आप देखेंगे चेहरा खिल उठेगा।

दही: दही खाने में तो स्वाद बढ़ाता ही है। लेकिन सुंदरता में भी इजाफा करता है। दही का उपयोग वैसे हम बालों को सिल्की बनाने के रूप में प्रयोग करते हैं। लेकिन आप इसका उपयोग चेहरे को सुंदर बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको दही में नींबू मिलाकर लगाना होगा। और ऐसा कुछ दिन करने के बाद आप देखेंगे चेहरा निखर जाएगा।

हल्दी और मलाई: हल्दी में मलाई मिलाकर लगाने से चेहरा का रंग साफ होता है। और ऐसे चेहरा चमक उठता है। इसके लिए दो चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी को अच्छी तरह मिला लें। और आंखों को बचाते हुए पूरे चेहरे पर लगाएं कुछ देर ऐसे चेहरे पर लगे रहने दे। करीब 1 घंटे बाद धीरे-धीरे इसे मसाज के रूप में हल्के हल्के गुनगुने पानी से धोएं आप देखेंगे चेहरा आपको चमकने लगेगा।

तुलसी: तुलसी एक ऐसा पौधा है। जो भारत के हर घर में पाया जाता है। क्योंकि तुलसी की पूजा होती है। तुलसी सिर्फ आयुर्वेदिक के रूप में ही नहीं बल्कि चेहरे के लिए भी गुणकारी है। तुलसी के पत्ते को पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे का रंग साफ होता है। साथ ही स्किन भी ग्लो करती है। और दाग धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

आलू: आलू का उपयोग सिर्फ सब्जी के रूप में ही नही किया जाता। बल्कि चेहरे की ग्लो रंगत और चमचमाती त्वचा को सुंदर बनाएं रखने के लिए बहुत उपयोगी है। हमारी दादी ,नानी कहा करती थी। कि हर मर्ज का इलाज घर में ही है। इसी में एक आलू है। जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। आप आलू एक एक टुकड़े को रोजाना चेहरे पर लगाएं। इसके बाद साफ पानी से धुल लें। ऐसा कुछ दिन करें। आप पाएंगे आपका चेहरा सुंदर और ग्लो लगने लगेगा ।

पपीता: पका हुआ पपीता लें, और उसे मैश कर चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें । फिर कुछ चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें। करीब 1 घंटे के बाद इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा एक हफ्ते में तीन चार बार करें। धीरे धीरे चेहरा ग्लो करने लगेगा।

See also  होठों का कालापन दूर करने के बेस्ट प्राकृतिक उपाय - black lips treatment at home in hindi

एलोवेरा: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए एलोवेरा सर्वोत्तम इलाज है। चेहरे पर चमक लाने के लिए यानी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एलोवेरा का सहारा ले सकते हैं। एलोवेरा की पत्ती से चिपचिपा पदार्थ निकालकर चेहरे पर लगाएं । सूखने के बाद ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। ऐसा रोजाना ऐसा करें। आप देखेंगे चंद दिनों में आपके स्किन ग्लो करने लगेगी।

शहद: शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। जो ना सिर्फ हमारे शरीर को सुरक्षित रखते हैं। बल्कि स्किन की भी देखभाल करते हैं। इसलिए शहद को स्किन के लिए हेल्दी टॉनिक के रूप में माना गया है। शहद को खाने से ही नहीं बल्कि लगाने से भी बड़ा फायदा मिलता है। रोजाना एक चम्मच शहद चेहरे की मसाज करने से चेहरे में निखार उठता है।

नमक: समुद्री नमक भी चेहरे के रंग में निखार ला सकता है। इसके लिए एक दो चम्मच नमक को थोड़े से शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। 15 मिनट तक चेहरे पर ऐसा रहने दे फिर गुनगुने पानी से धो लें। चेहरा खिल उठेगा।

रूखी और बेजान त्वचा के मुख्य कारण क्या है

अगर त्वचा की चमक कमजोर होने लगी है। या फिर त्वचा बेजान नजर आने लगी है। तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें कुछ प्राकृतिक तो कोई भौतिक कारण भी हैं। आपको बता रहे हैं मुख्य कारण क्या क्या हो सकते हैं। जैसे ।

  • अधिक तनाव लेना
  • प्रदूषण में रहना
  • सूरज की हानिकारक किरणों का संपर्क होना
  • ब्यूटी प्रोडक्ट का अधिक उपयोग करना
  • खराब ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग करना
  • एक्सपायरी क्रीम लगाना
  • पूरी नींद न लेना
  • अधिक गर्म पानी के नहाने से नहाना
  • खराब मौसम के कारण लगातार
  • धूप में रहना

स्किन को ग्लोइंग करने के लिए टिप्स

हम चेहरे की चमक बढ़ाने के उपाय के लिए कुछ आपको कारगर टिप्स बता रहे हैं। जो त्वचा की उचित देखभाल करने में मदद करेंगे।

नियमित रूप से व्यायाम करें

नियमित रूप से एक्सरसाइज करना शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी हो सकता है। एक शोध के मुताबिक एक्सरसाइज करने से मन ठीक होता है। और अच्छी नींद आती है। शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। ब्लड फ्लो रहता है। इन सभी चीजों का असर कहीं ना कहीं हमारी त्वचा पर हो सकता है। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें।

मेडिटेशन करें

चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं । इसके लिए आपको ध्यान लगाना जरूरी है यानी मेडिटेशन करना बहुत जरूरी है। मेडिटेशन करने से नींद से जुड़ी समस्या में सुधार हो सकता है। जिसका सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। मेडिटेशन तनाव कम करने में काफी मददगार है। ऐसे में अगर मन शांत रहता है। तो काफी अच्छा होता है। अगर मन शांत रहेगा तो चेहरे पर असर जरूर नजर आएगा।

See also  ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाते हैं ये घरेलू उपाय (oily skin care tips in hindi)

अच्छा और स्वस्थ आहार अपनाएं

चेहरे की चमक बढ़ाने के उपाय में सिर्फ घरेलू फेस पैक ही नहीं बल्कि अच्छा और स्वस्थ आहार लेना भी जरूरी है। इसके लिए विटामिन, मिनरल पोषक तत्व युक्त पदार्थ आहार में शामिल करने चाहिए। जैसे आम, पपीता शकरकंद ,कद्दू ,मछली ,अंडा ,ग्रीन टी ,गाजर ,स्टार्च युक्त फल , तरबूज, टमाटर, हरी पत्तेदार सब्जियां, नारंगी, पीले रंग की सब्जियां आदि का सेवन कर सकते हैं।

तनाव से बनाए दूरी

तनाव लेना कोई अच्छी बात नही है।तनाव आपके दिमाग के साथ आपके चेहरे पर भी बुरा असर है। तनाव से आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। इसलिए खुद को तनाव मुक्त रखे तनाव दूर करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं।

अधिक पानी पिएं और अच्छी नींद लें

पानी सिर्फ शरीर के ही लिए नहीं बल्कि त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। त्वचा को हाइड्रेट और मोस्चराइज रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं रोजाना कम से कम 5 लीटर पानी पीना अच्छा माना जाता है। इसके आप अपने चेहरे को सुंदर और अच्छा बना सकते हैं। इसके लिए आप भरपूर मात्रा में पूरी गहरी नींद लें। याद रखें कभी गर्म पानी से चेहरे को ना धोएं और ना ही उससे नहाएं।

मालिश करें

फेस ग्लो टिप्स में मसाज भी शामिल है। मालिश से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन होता है। इससे त्वचा की रंगत में निखार आता है। साथ ही त्वचा चमकदार लगने लगती है। ऐसे में आप रिलैक्स से भी महसूस करते है।

चेहरे को अच्छा करने के लिए बेस्ट साबुन

चेहरे का रंग साफ करने के लिए लोग कई तरह के संसाधनों का उपयोग करते हैं। इसके लिए ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। बाजार में आपको कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट मिल जाएंगे। जो आपके चेहरे की रंगत निकालने के साथ-साथ दाग धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको चेहरा चमकाने के लिए कुछ बेस्ट साबुन बताएंगे। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा। साथ ही त्वचा मुलायम हो जाएगी।

बेस्ट साबुन की लिस्ट इस प्रकार है

1: हेलथविट कोजिकेयर स्किन व्हाइटनिंग सोप
2: असंती थाई पपाया हर्बल स्किन व्हाइटनिंग सोप
3: सायना पपाया सोप
4: शहनाज़ हुसैन शफेयर सोप
5: रिन्यू ग्लूटाथिओन सोप

Neerfit ही NeerFit.com के लेखक और सह-संस्थापक हैं। उन्होंने रोहतक (एचआर) से कला स्नातक में स्नातक भी पूरा किया है। वह स्वास्थ्य, फिटनेस,  और bollywood movies के प्रति जुनूनी है।

Leave a Comment